सरकार किसी की भी बने व्यापारियों के हित की बात करें:सुरेन्दर सिंह चावला

कानपुर, 2022 चुनाव के 5 चरण हो चुके हैं लेकिन व्यापारी कशमकश में दिखता नगर आ रहा है गुमटी निवासी सुरेन्दर सिंह चावला व्यापारी है वार्ता के दौरान बताया कि सरकार किसी भी पार्टी की आए लेकिन व्यापारी के हित की बात करें आए दिन महंगाई, डीजल पेट्रोल, खाद्य सामग्री की मूल्य में वृद्धि हो रही है आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है सरकार को चाहिए कि महंगाई पर काबू करें युवाओं को रोजगार देना चाहिए। 2022 के बजट में व्यापारियों को आशा थी कि सरकार उनके लिए कुछ बेहतर करेगी लेकिन बेहतर तो दूर की बात रही दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ रही है। समाज का गरीब तबका और गरीब होता जा रहा है अमीर और अमीर होता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *