उन्नाव में शार्ट सर्किट से दही थाना परिसर में लगी आग

उन्नाव में शार्ट सर्किट से दही थाना परिसर में लगी आग, कई वाहन जलकर हुए राख, घंटों मशक्कत करते रहे दमकल कर्मी

उन्नाव के दही थाना परिसर में मुकदमों से संबंधित खड़े सैकड़ों वाहनों के ऊपर से निकली एचटी लाइन में शार्ट सर्किट होने से चिंगारी नीचे गिरी और वहां निकली घास में आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग काफी भयावह हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसमें वहां खड़े दर्जनों वाहन जल गए।

बीते कुछ माह पूर्व चौकी से थाना बने दही थाना का भवन निर्माण चल रहा है। इससे वहां खड़े हादसों व मुकदमों से संबंधित सैकड़ों वाहनों को लखनऊ- कानपुर हाईवे किनारे घेराबंदी कर खड़ा करवाया गया था। इसके ऊपर से एचटी लाइन निकली है। जिसमें बुधवार दोपहर अचानक शार्टसर्किट होने से चिंगारी नीचे गिरी और वहां खड़ी घास ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते वाहनों ने आग पकड़ ली। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन पुलिस ने इसकी सूचना दमकल कर्मियों को दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दही एसओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि एचटी लाइन में शार्ट सर्किट होने से आग लगी थी। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया था। इसकी सूचना विद्युत विभाग को भी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *