जाजमऊ स्थित डीटीएस इंटर कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण

कानपुर में आज डीटीएस इण्टर कालेज जाजमऊ में वृक्षारोपण किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर ने बताया कि विद्यालय के मैदान में छायादार वृक्ष लगाकर धरती का शृंगार किया पेड़ बहुत सारे लाभ प्रदान करते हैं और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। पर्यावरण को बचाने में वृक्षारोपण अपना अहम योगदान अदा करता है अधिक से अधिक पेड़ लगाए व उसकी देखभाल की ज़िम्मेदारी लेने का संकल्प ले।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रुप से मोहम्मद नासिर, मोहम्मद जमशेद खान, डा० एच एम तौफीक, मोहम्मद खालिद लारी, आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *