गंगा बैराज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट 4 मार्च से 3 दिन के लिए बंद किया जा रहा है

कानपुर। कानपुर में फीडर लाइन में लीकेज के कारण गंगा बैराज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट 4 मार्च से 3 दिन के लिए बंद किया जा रहा है। मरम्मत कार्य 6 मार्च तक पूरा होने की संभावना जताई जा रही है, तब तक बैराज प्लांट से 4.5 करोड़ लीटर पानी की सप्लाई प्रभावित होगी। इस कारण इंदिरा नगर, विकास नगर, दयानंद विहार समेत 9 इलाकों की 5 लाख आबादी को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। गंगा बैराज के अधिशासी अभियंता केपी आनंद ने बताया कि जोनल पंपिंग स्टेशनों पर लीकेज के कारण 200 एमएलडी पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लीकेज बनाने के लिए बैराज का पुराना प्लांट चार मार्च की सुबह से छह मार्च की रात तक बंद रहेगा। पुराने प्लांट से करीब 4.5 करोड़ लीटर पानी की आपूर्ति होती है। उन्होंने कहा कि तीन दिन में ही कार्य पूरा करने की कोशिश की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द बैराज से पानी की आपूर्ति शुरू हो सके। गुजैनी वाटर वर्क्स पिछले 5 दिनों से लीकेज के कारण बंद है। फिलहाल लीकेज सही ने हो पाने के कारण अभी 2 दिन और बंद रहेगा। हालांकि बैराज प्लांट से यहां एक समय पानी की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन पांच लाख लोगों के लिए जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। बर्रा-7 और गुजैनी के बी ब्लॉक में जलकल द्वारा लीकेज बनाया जा रहा है।
जेएनएनयूआरएम योजना के तहत गंगा बैराज से फूलबाग तक 1600 एमएम की मेन फीडर लाइन बिछाई गई थी। इस लाइन को बिछाने में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ। इस लाइन में आए दिन भ्रष्टाचार का लीकेज होता रहता है, जिससे कानपुर की 10 लाख से अधिक आबादी को पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है और लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ता है।
इंदिरा नगर, विकास नगर, पनकी, आवास विकास योजना 1 से 3, रतनपुर, दयानंद विहार समेत अन्य क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *