एक बेरोजगार युवक जालसाजों की ठगी का शिकार हो गया

कानपुर: नौकरी के झांसे में आकर एक बेरोजगार युवक जालसाजों की ठगी का शिकार हो गया है। जालसाजों ने फारमेलिटी के नाम पर पीड़ित से कई हिस्सों में एक लाख रुपए ऐंठ लिए। जालसाज और रुपए की मांग कर रहे हैं। अपने साथ ठगी का अहसास होने पर पीड़ित काकादेव थाने पहुंचा जहां पुलिस ने अपना पल्ला झाड़ते हुए साइबर सेल में शिकायत करने कि बात कही। जिसके बाद पीड़ित साइबर सेल शिकायत करने जा रहा है।आरोपी हिमांशु सिंह ने बताया कि वह काकादेव चंदेल चौराहा निवासी है। 2017 में ग्रेजुएशन किया था तब से बेरोजगार है। अखबार में एचडीएफसी बैंक में एसएमएस वर्क के नाम से वैकेंसी देखी और दिए गए नंबर पर फोन किया जहां किसी महिला ने फोन उठाया और रजिस्ट्रेशन के नाम पर 350 रुपए जमा कराए। एप्पल का फोन देने के नाम पर 8 हजार, इंटरनेशनल मैसेज करने के नाम पर 54 हजार जो 90 दिन में वापसी करने के नाम पर लिए, 20 हजार रुपए कंपनी का रूल बता कर ले लिए।और भी रुपए दिए गए जिसका उसके पास प्रमाण है। उसके साथ एक लाख रूपए की ठगी हुई है। फ्राड करने वाले युवक ने अपना नाम हर्ष मेहता और पता मुंबई हैड आफिस का बताया है। लगातार और रुपए की मांग कर रहा है। शक होने पर कानपुर लोकल एचडीएफसी बैंक गए तो पता चला कि इस प्रकार की कोई वैकेंसी नहीं निकाली गई है। जालसाजों ने उससे यूनियन बैंक के खाताधारक सुभाष के खाते में और यूको बैंक के खाताधारक डाo राजेंद्र के खाते में रकम जमा कराई। ठगी के दौरान पीड़ित के पते पर कई बार जालसाजों ने कंपनी के नाम पर कोरियर भी किया। जिसको सच मानकर पीड़ित और ठगी का शिकार होता गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *