शासन के किसानों की धान तौल के लिए अवधि बढ़ा तो दी गई पर अव्यवस्था के चलते खरीद नहीं हो पा रही। ज्यादातर केंद्रों पर सन्नाटा ही पसरा है। महीनों तौल के इंतजार झटका खाए किसान केंद्रों में आने से कतरा रहे हैं तो केंद्र पर भी शेड भर जाने व उठान की मंद गति से खरीद मुश्किल हो रही। ऐसे में किसानों को तौल की छूट मिलने का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।
कस्बा के किसान मंडी समिति में सहकारी समिति के धान खरीद केंद्र में डेढ़ माह पूर्व से धान की तौल बंद है। जिम्मेदार लोग गोदाम भर जाने व मिलों के लिए उठान न होने का कारण बता रहे थे। इस दौरान तौल के इंतजार में टिढवा के ब्रजभूषण, बिसोहा के चन्द्र प्रकाश, हसनापुर के श्यामबाबू, कारीकलवारी के बीरू सहित अन्य किसानों की छह ट्रैक्टर ट्राली धान से भरी हुई लेकर एक माह तक तौल का इंतजार करते करते थक गई और तौल शुरू न हो पाने पर वापस लौट गए।। वर्तमान समय में विभिन्न कारणों से पंजीकृत किसानों की धान तौल न हो पाने की समस्या को लेकर सरकार किसानों की समस्या को लेकर तौल जारी रखने की अवधि बढ़ाई है। इसको लेकर छूटे किसानों ने राहत महसूस की थी कि अब तौल हो जाएगी, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। तौल केंद्र से बैरंग लौट चुके किसान तौल शुरू होने की सूचना के बावजूद रुचि नही ले रहे है। हालांकि जिम्मेदारों ने गोदाम में जगह न होने से तौल शुरू न होने को कह रहे है। वहीं कई किसान दो माह पूर्व हुई तौल की फीडिग कराने के लिए आज भी भटक रहे हैं जिसको लेकर वह हैरान है। किसान सेवा सहकारी समिति के सचिव विमल कुमार ने बताया कि गोदाम से धान की उठान नहीं हुई है जिससे उसमे जगह नही बची है ऐसे में तौल कराना असंभव है। तौल करा चुके किसानों की फीडिग प्रक्रिया जारी है जल्द ही शेष बचे किसानों की फीडिग पूरी कर ली जाएगी।
अकबरपुर केंद्र पर गेट बंद
अकबरपुर मंडी समिति के केंद्र का तो ताला बंद है। कारण यहां पर खरीद न होना है, शेड फुल है और जो इक्का दुक्का किसान आ भी रहे तो प्रभारी रूचि नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में समस्या बरकरार है।
