सब्जी विक्रेता को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार कुचल दिया

देर रात आवास विकास केडीएमए रोड पर सब्जी विक्रेता को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार कुचल दिया , जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और कंटेनर चालक फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना बिठूर टिकरा लोहारखेड़ा निवासी शानू (28) पुत्र श्रीराम विजय नगर में सब्जी की दुकान लगाता है। गुरुवार देर रात दुकान बंद कर बाइक से घर वापस लौट रहा था। केडीएमए स्कूल के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। गिरने के बाद तेज रफ्तार कंटेनर का पहिया युवक के सिर को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। मौके पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए कंटेनर चालक संजीव कुमार को कंटेनर सहित बगिया क्रॉसिंग के समीप गिरफ्तार कर लिया । सूचना पाकर हैलट अस्पताल पहुंचे परिजनों ने शानू को मृत देखा तो कोहराम मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कंटेनर काफी तेज रफ्तार में था, और लहरा के चल रहा था। जबकि बाइक सवार युवक किनारे ही जा रहा था। अचानक मोटर साइकिल गिरने की आवाज आई। देखा तो युवक का शव जमीन पर पड़े तड़प रहा था। नो इंट्री के बाद भी क्षेत्र में ट्रकों का रहता है ,नो इंट्री खुलने के बाद विजय नगर से जीटी रोड पर आने वाले भारी वाहनों का इस रोड पर कब्जा रहता है। शन्नेस्वर चौराहे से मसवानपुर रोड का कार्य निर्माणाधीन है। जिससे आने जाने वालों की केडीएमए रोड पर भारी भीड़ रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *