◆ जनपद में अवैध रूप से संचालित अस्पताल, क्लीनिक के खिलाफ अभियान चलाकर कठोरतम कार्यवाही की जाए ।
◆ स्वास्थ्य विभाग को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि उनके द्वारा निरीक्षण कर जनपद में चल रहे ,अवैध अस्पतालों व क्लीनिक की जांच कर संचालकर के खिलाफ कार्यवाही की जाए।
◆ किसी भी स्थिति में अवैध क्लीनिक तथा अस्पताल संचालित न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए ।
◆ जनपद के तीन अस्पतालों में जांच कर उन्हें सीज किया गया।
जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग को कड़े निर्देश दिए है की जनपद में अवैध अस्पतालों एवं क्लीनिक चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कठोरतम कार्यवाही की जाए । जिसके क्रम में आज अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी नोडल अधिकारी नर्सिंग होम कानपुर नगर द्वारा विजय लक्ष्मी मेडिकल सेंटर ई – 123 बर्रा -8 (गुप्ता होटल चौराहा) कानपुर नगर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में चिकित्सालय का पंजीकरण/ नवीनीकरण होना नहीं पाया गया। चिकित्सालय में कोई मरीज भर्ती नहीं पाया गया। मौके पर कोई डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित नहीं मिले। तत्काल चिकित्सालय को पूर्णरूपेण सील कर दिया गया। चिकित्सालय प्रबंधन को यह निर्देश दिया गया है कि अग्रिम आदेशों तक चिकित्सालय को न खोला जाए।
जय गणेश हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर एच-44 विश्वबैंक बर्रा कानपुर नगर का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में चिकित्सालय का पंजीकरण/ नवीनीकरण होना नहीं पाया गया। चिकित्सालय में कोई मरीज भर्ती नहीं पाया गया। मौके पर कोई डॉक्टर व पैरा मेडिकल स्टाफ उपस्थित नहीं मिले। चिकित्सालय को पूर्णरूपेण सील कर दिया गया तथा चिकित्सालय प्रबंधन को यह निर्देश दिया गया कि अग्रिम आदेशों तक चिकित्सालय को न खोला जाए।
बिल्हौर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बकोठी चंपत पुर मार्ग पर शिवानी क्लीनिक का निरीक्षण तहसीलदार बिल्लौर तथा चिकित्सा अधिकारी बिल्हौर द्वारा किया गया निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने तथा संचालक द्वारा कोई भी दस्तावेज न दिखा पाने के कारण तत्काल नर्सिंग होम को सील करने की कार्रवाई की गई
