रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध की गूंज समूचे विश्व मे सुनाई दे रही है

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध की गूंज समूचे विश्व मे सुनाई दे रही है, इस बीच जो यूक्रेन में रहने वाले भारतीय छात्र छात्राएं है उनके माता पिता व परिजन दिन रात उनकी सलामती की दुआ कर रहे है । ऐसे में जो भी छात्र छात्राएं सही सलामत अपने वतन लौट कर अपने परिजनों से मिल रहे है उनकी खुशी का ठिकाना नही है ।

कानपुर जरौली के रहने वाले विपुल सिंह 4 साल पहले कानपुर से यूक्रेन MBBS की पढ़ाई करने के लिए गए थे, रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग के बाद आज जैसे ही विपुल अपने कानपुर जरौली स्थित घर पहुँचे परिजनों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया, इस दौरान परिजनों की आँखे नम भी नज़र आई लेकिन अपने बेटे को सही सलामत देखकर उनकी खुशी का ठिकाना नही था, विपुल के पिता डॉ CP सिंह बताते है कि उनकी माँ किरन ने युद्ध की खबर सुनते ही खाना तक त्याग दिया था । आज जब बेटा घर लौटा तो माँ ने परिवार संग खुशियां ज़ाहिर करते हुए सबसे पहले मंदिर में भगवान के दर्शन करते हुए भगवान का शुक्रिया अदा किया ।

इस दौरान छात्र विपुल सिंह ने बताया कि यूक्रेन में हालात बद से बद्तर है, मग़र वर्तमान दौर में भी भारत का झण्डा विदेश में सुरक्षा की गारंटी है, विपुल ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया साथ ही अपील की के भारत मे जो भी छात्र बचे है उन्हें भी सरकार जल्द से जल्द वापसी लेकर आये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *