कानपुर l चकेरी एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त कोस्ट गार्ड का विमान अचानक अनियंत्रित हो गया और वह रनवे से दाएं तरफ बीच मैदान में जा पहुंचा जहां देखते ही देखते विमान में आग भी लग गई इस बड़ी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।आपको बता दें यह वीडियो चकेरी एयरपोर्ट का बताया जा रहा है जहां पर लैंडिंग करते वक्त कोस्ट गार्ड का विमान का इंजन फेल हो गया और अनियंत्रित होकर मैदान में जा पहुंचा जहां रगड़ और टक्कर खाते हुए विमान बड़ी मशक्कत के बाद रुक सका लेकिन तब तक विमान में आग लग चुकी थी हालांकि गनीमत रही कि विमान का इस तरह से अनियंत्रित होना किसी बड़ी मुसीबत को दावत दे सकता था फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है लेकिन जिस तरीके से चकेरी एयरपोर्ट पर विमान का इस तरीके से अनियंत्रित होकर रनवे से भटक जाना एक बहुत बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है फिलहाल इस वीडियो को लेकर एयरपोर्ट प्रबंधन पूरी तरीके से अभी तक चुप्पी साधे हुए है।
2022-03-06
