भुखमरी, बेरोजगारी के कारण लोग अपना रहे है भिक्षावृत का पेशा, भिक्षावृत खत्म करने के लिए नौकरी रोजगार की हो समुचित व्यवस्था, नि: शुल्क राशन वितरण से नहीं हो सकता देश का विकास

कानपुर,राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने देश मे भुखमरी बेरोजगारी के कारण भारी संख्या में शिक्षित बेरोजगारों के भिक्षावृत का पेसा अपनाने पर चिन्ता व्यक्त की है| पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार आज शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे| वीरेन्द्र कुमार ने कहा की सरकार को भुखमरी बेरोजगारी को खत्म करने के लिए नौकरी रोजगार की समुचित व्यवस्था करनी चाहिए| भिक्षावृत का पेशा अपने वाले शिक्षित बेरोजगारों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ रही है|नि:शुल्क राशन वितरण करने से देश का विकास नहीं हो सकता| करोडो परिवार ऐसे है जिन्हें विभिन्न कारणों से सरकार की कोई सुविधा नहीं मिल रही रही|उन्होंने कहा की मुफ्तखोरी की बजाय रोजगार के संसाधन उपलब्ध करा कर देश की जनता को आत्म निर्भर बनाने में सरकार को सकारात्मक कदम उठाना चाहिए| राजनीतिक दल केवल वोट की राजनीति के रहे है जो देश के लिए ठीक नही है| आरक्षण के असली हकदार विकलांग व्यक्ति है|
वीरेन्द्र कुमार ने कहा की राष्ट्रीय विकलांग पार्टी विकलांग व्यक्तियों को रोजगार के संसाधन उपलब्ध करवा कर व स्वयं सहायता समूहों का गठन कर आत्म निर्भर बनाने का काम करेगी| विकलांग व्यक्तियों का नौकरियों में आरक्षण कोटा पूरा करवाने के लिये आन्दोलन शुरू करेगी|
आज की बैठक में वीरेन्द्र कुमार, अल्पना कुमारी, राहुल कुमार, आनन्द तिवारी, अरविन्द सिंह, अशोक कुमार, गौरव कुमार, गुड्डी दीक्षित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *