बड़े धूमधाम से निकाली श्री श्याम प्रभु की निशान शोभायात्रा

गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी श्री खाटू श्याम भक्त मंडल द्वारा भगवान श्री श्याम प्रभु की निशान शोभा यात्रा आज बड़े ही धूमधाम से निकाली गई इस दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर प्रभु का गुणगान किया फागुन मेला के कुछ ही दिन शेष है किंतु खाटू वाले श्याम बाबा के प्रेम में डूबे भक्तों ने आज रस, रंग और उमंग की ऐसी छटा बिखेरी की शहर की गलियां सुगंधित पुष्प और गुलाल से पट गई उत्साह ऐसा था कि लोगों ने अपने घरों एवं दुकानों से निकलकर भक्तों को फल एवं मिठाई वितरण की और छत के ऊपर से पुष्प वर्षा की श्री श्याम बाबा के भक्तों ने सवाई सिंह के हाटा के ठाकुर राधा कृष्ण विराजमान मंदिर से शोभायात्रा निकाली जोकि गिरीश बाजार, बंगाली माहौल, इटावा बाजार, चटाई मोहल, चौक सर्राफा, होते हुए सांझी वाले मंदिर में समाप्त हुई
इस दौरान गायक राजू कुलकर्णी, मुकुल बंधु ,मुकेश गुप्ता, व किरण गुप्ता ,निक्की कौर, व प्रज्ञा पांडे, ने अपने प्यारे प्यारे भजनों से भक्तों को भाव विभोर कर दिया शोभायात्रा में शामिल लोगों ने बृजेश कुमार शर्मा ,अजय कटियार ,हिमांशु दीक्षित, मनोज वर्मा, योगेश त्रिपाठी, नितिन शर्मा, विजय कुमार (सभासद), अमिताभ बाजपेई (विधायक) अभिषेक गुप्ता( मोनू), नितिन सिंह, ज्ञानू बिश्नोई, कृष्ण धर शुक्ला, देवेंद्र शुक्ला, विनोद राजोरिया ,रामशंकर, अशोक यादव ,प्रदीप कुमार, नितिन सिंह, मोहित वर्मा, व सोहनलाल दीक्षित अर्पित मिश्रा,आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *