सरिया लदे ट्राला में पीछे से घुसने पर लोडर चालक की मौत

कानपुर देहात में अकबरपुर के खलीलपुर के पास हाईवे पर सरिया लदे ट्राला में पीछे से लोडर घुस गया। इससे लोडर चालक की मौत हो गई।

अकबरपुर के जगजीवनपुर निवासी किसान मानिकचंद्र का 23 वर्षीय लोडर चालक पुत्र नीरज कुशवाहा शनिवार देररात लोडर लेकर माल लादने गया था। झांसी हाईवे पर खलीलपुर गांव के पास पहुंचा था कि आगे चल रहे ट्राला से जा भिड़ा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल लेकर आए जहां डाक्टर मयंक मिश्रा ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अकबरपुर विनोद पांडेय ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *