विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के परिप्रेक्ष्य में दिनाँक 10.03.2022 को मतगणना के दृष्टिगत निम्नवत रूट डायवर्जन किया जा रहा है।
1. भोगनीपुर, जालौन की ओर से आने वाले कामर्शियल वाहन, लोडर एवं अन्य चार पहिया वाहन बदनाम गुझिया, माती तिराहा, माती अन्डर पास से अकबरपुर की ओर प्रवेश न करके बारा जोड की ओर से जायेंगे। केवल मतगणना ड्यूटी में लगे अधि0/कर्म0गणों के वाहन इस रुट से मतगणनास्थल की ओर आ सकेंगे।
2. सिकन्दरा, डेरापुर, औरैया की ओर से आने वाले वाहन जो माती मुख्यालय की ओर जाना चाहते हैं तो वह बारा जोड से होकर माती मुख्यालय एवं भोगनीपुर , जालौन रोड जा सकेंगे।
3. मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारीगणों के वाहनों की पार्किंग तहसील के सामने शुक्ला फोटो कापी के बगल वाली गली के पीछे मैदान में की जायेगी। जब यह पार्किंग भर जायेगी तब इन वाहनों की पार्किंग पारस हास्पिटल के बगल वाली गली में आगे खाली पडे जगह में करायी जायेगी। जब यह जगह भर जायेगी तब इस प्रकार के वाहन एचपी पेट्रोल पम्प के पीछे मैदान में खडे किये जायेंगे।
4. प्रत्याशियों एवं उनके एजेन्टों के वाहनों की पार्किंग नोवा ग्रेस
2022-03-08
