इंटरनेशनल वूमेंस डे यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा

देश भर में आज बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ इंटरनेशनल वूमेंस डे यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है इसी कड़ी में कानपुर में भी जगह-जगह वुमेन्स डे पर जागरूक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है, चकेरी स्थित रक्षा मंत्रालय हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड कैम्पस के कम्युनिटी हॉल में वूमेंस डे के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महाप्रबंधक अपूर्ब रॉय ने शिरकत की जहां महाप्रबंधक ने आये हुए दिव्यांग लाभार्थी महिलाओं को ई ट्राई साइकिल का वितरण किया साथ ही उन्हें सुरक्षा कवच के रूप में सभी को हेलमेट भी दिया उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिया । आपको बता दें कि इस ई ट्राई साइकिल की क़ीमत लगभग 42 हज़ार रुपये है जिनमे आज 50 दिव्यांग महिला लाभार्थियों को ये ट्राइसाइकिल वितरित की गई । ट्राई साइकिल पाकर लाभार्थियों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *