नाले में मिला एसडीएम के पेशकार का शव, शनिवार से थे लापता

कानपुर देहात के मैथा तहसील के पेशकार का शव सोमवार शाम आवास विकास तीन में पनकी रोड किनारे नाले में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाली से बाहर निकाल घटना की जानकारी स्वजनों को दी। वही पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

आवास विकास तीन में रहने वाले 48 वर्षीय रामरतन कमल मैथा तहसील में एसडीएम रमेश कुमार के पेशकार थे। शनिवार को तहसील से घर लौटते समय वह लापता हो गए थे। सोमवार शाम लघुशंका के लिए गए राहगीर को रामरतन का शव नाले में पड़ा मिला। मामले की जानकारी पर एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाल मामले की जानकारी स्वजनों को दी। पत्नी कांति, बेटा ऋषि व बेटी के साथ घटनास्थल पहुंची। कल्याणपुर इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने बताया कि रामरतन के शराब का लती होने की बात सामने आई है। घटनास्थल के ठीक पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

थाने से लौटे स्वजन को मिली मौत की सूचना

मृतक के स्वजनों ने सोमवार शाम ही थाने पहुंचकर रामरतन के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने उनके फोटोग्राफ लेकर आने की बात कही। इधर स्वजन रामरतन की फोटो पुलिस को देने की व्यवस्था कर ही रहे थे, कि पनकी रोड स्थित नाले में शव मिलने की सूचना पुलिस ने उन्हें दे दी।

आई कार्ड से हुई शिनाख्त

मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक की जेब से उनका आई कार्ड मिला। जिसकी जानकारी होने पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंची उसकी पत्नी को कांति को दी। जिसे सुनकर पूरा परिवार आवाक रह गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *