जिलाधिकारी द्वारा विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान कराए जाने हेतु सम्मानित करते हुए बधाई दी

कानपुर l अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ द्वारा क्षेत्रीय अध्यक्ष संतोष तिवारी की अगुवाई में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान कराए जाने हेतु उन्हें सम्मानित करते हुए बधाई दीl संगठन द्वारा जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा का प्रतीक चिन्ह ,पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। सम्मान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष संतोष तिवारी , उपाध्यक्ष प्रत्यूष द्विवेदी, शिशिर अस्थाना ,, भगवत प्रसाद जोशी , मंत्री सुनील यादव ,अरविंद कुमार गौरव मिश्रा सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *