कानपुर l दिनांक 8.03. 2022 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एसबीआई, प्रशासनिक कार्यालय, कानपुर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रातः 9:30 बजे से ही मानव संसाधन अनुभाग द्वारा सभी महिला स्टाफ सदस्यों को फूल एवं चॉकलेट के साथ स्वागत से प्रारंभ हुआ। भोजनावकाश पश्चात डीजीएम श्री नीलेश द्वि
वेदी की उपस्थिति में केक कटिंग के साथ महिला स्टाफ सदस्यों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए श्री नीलेश द्विवेदी द्वारा शक्ति सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांग डेवलपमेंट सोसाइटी की तीन बालिकाओं की शिक्षा हेतु ₹72000/- स्पॉन्सरशिप के रूप में प्रदान किए गए। इस अवसर पर श्री नीलेश द्विवेदी ने समाज की वास्तुकार एवं शक्ति के रूप में महिलाओं की भागीदारी पर चर्चा की। इस दौरान शक्ति की संयोजक श्रीमती श्रुति चौहान भी उपस्थित रहीं। एसबीआई की ओर से श्रीमती सारिका चतुर्वेदी, श्रीमती अनामिका सिंह, श्री जे पी यादव, श्री के.एच. गुप्ता, श्री शशांक कुमार, श्री राकेश शंकर त्रिपाठी, श्री शिरीष भारती, श्री राकेश कुमार एवं श्री आशीष त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।
2022-03-08
