कानपुर नगर । आज गुरुद्वारा बाबा नामदेव कमेटी के चेयरमैन सरदार सुरजीत सिंह ओबरॉय का सम्मान दिल्ली से गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी के हरमीत सिंह कालका, जनरल सेक्रेटरी जगदीप सिंह कहलो दिल्ली के गुरुद्वारा रकाबगंज में कानपुर की एस०आई०टी० में उनके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना करते हुये सरोपा धन्यवाद सम्मान किया गया।
साथ ही में पिछले कई वर्षों से जो 1984 की 22 विधवाओं को दिल्ली कमेटी द्वारा सहायतार्थ धनराशि चेक द्वारा दी जाती थी. 2022 के चेक देते हुये यू०पी० में दिल्ली कमेटी का प्रतिनिधित्व के रूप में यू०पी० का सेवादार का भार भी सौंपा।
गुरुद्वारा बाबा नामदेव कमेटी की आपात बैठक में चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ओबेरॉय को मिले हुये सम्मान में बोले सो निहाल सत् श्री आकाल उद्घोष लगे और कमेटी द्वारा आने वाली 20 मार्च को शाम को गुरुद्वारा नामदेव जी में आयोजित होला मल्ला कार्यक्रम में मिले चेकों का पात्रों को देने का निर्णय लिया गया और दिल्ली कमेटी को धन्यवाद दिया गया।
