अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अपर इंडिया जच्चा बच्चा हॉस्पिटल की हॉल में आयोजित किया

कानपुर नगर l आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पखवाड़े की श्रंखला में सखी केंद्र ने  वूमेन डॉक्टर  विंग ऑफ आई एम ई  के साथ मिलकर अपर इंडिया जच्चा बच्चा हॉस्पिटल की हॉल में आयोजित किया जिसमें पूरे शहर से लगभग 120 सखी केंद्र की महिला अधिकार रक्षकों एवं नेतृत्व कारी शक्तियों ने हिस्सा लिया
सखी केंद्र की महामंत्री नीलम चतुर्वेदी जी ने सब का स्वागत करते हुए  आज के कार्यक्रम के लिए मुख्य रूप से डॉक्टर किरण पांडे का शुक्रिया अदा किया
जिन्होंने इन बहनों को अलग-अलग स्पेशलिस्ट डॉक्टर से स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण टिप्स दिए
ताकि वे अपने क्षेत्रों में जा कर इस ज्ञान को बांट सकें
और लोगों को स्वस्थ रहने में उनकी मदद कर सकें
मुख्य अतिथि डॉ बृजेंद्र शुक्ला आईएमएफ प्रेसिडेंट एवं डॉ  मीरा अग्निहोत्री रही l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *