जन्म दिन के दो माह पहले बुझा घर का इकलौता चिराग

जन्म दिन के दो माह पहले बुझा घर का इकलौता चिराग, दोस्तों के साथ पार्टी इंज्वाय करने निकला था नितिन

बिधनू थाना क्षेत्र में कानपुर सागर हाईवे पर अफजलपुर गांव के पास रविवार रात डीसीएम की भिड़ंत में कार सवार चार दोस्तों की मौत और दो के गंभीर घायल होने की घटना से सुबह तक लोग दहले रहे। इस हादसे ने किसी के घर का चिराग बुझा दिया तो किसी बहन की राखी बांधने वाली कलाई छीन ली। चार दोस्तों की मौत के बाद उनके घरों में कोहराम मचा रहा। रमईपुर में दोस्त के घर वलीमा पार्टी में गए दोस्तों में नितिन की हादसे में मौत की खबर के बाद घरवाले बदहवास हो गए हैं। वहीं मरने वाले युवकों के घरों में भी करुण क्रंदन गूंजता रहा। अभी भी दो दोस्त जिंदगी और मौत के बीच में जूझ रहे हैं।

सोमवार देर रात हुए हादसे में जान गंवाने वाला नितिन परिवार का इकलौता चिराग था। परिवार में पिता रामू चौधरी, मां सरला देवी व एक बहन रोली है। पिता मेरठ स्थित एक शुगर फैक्ट्री में काम करते हैं। बहन ने रोते हुए केवल इतना बताया कि भाई दावत में जाने को कहकर निकले थे। गोविंदनगर से एक रिश्तेदार को भी उनके साथ जाना था, मगर वह दूसरी कार से गए। नितिन की मृत्यु से घर का इकलौता चिराग बुझ गया, जिसके बाद परिवार व रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। 16 मई को वह 18 साल का पूरा होने वाला था।

बता दें कि शिवराजपुर निवासी 18 वर्षीय अवनीश पाल के रमईपुर निवासी दोस्त रियाज का सोमवार को वालिमा का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में अवनीश के साथ उसके दोस्त शिवराजपुर निवासी 19 वर्षीय शिवम, 18 वर्षीय संदीप पाल, 19 वर्षीय रामजी पाल, 17 वर्षीय नितिन चौधरी, 22 वर्षीय नितिन चौरसिया, 23 वर्षीय दिलीप कुमार और 22 वर्षीय मंजीत कुमार को भी शामिल होना था। जिसकी वजह से आठों दोस्त मंजीत की अर्टिगा कार से करीब रात 10 बजे रमईपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंच गए। मंजीत के मुताबिक उसने कार को पार्किंग में खड़ी करके वह शिवम के साथ पार्टी में नास्ता करने लगा। इसी दौरान अवनीश ने उससे कार से कुछ सामान निकालने की बात कहकर कार की चाबी ले ली।

अवनीश जिसके साथ संदीप रामजी, नितिन चौधरी, नितिन चौरसिया और दिलीप भी पार्टी से निकल गए। काफी देर तक सभी के वापस न आने पर वह शिवम के साथ पार्किंग की ओर गए तो देखा तो कार नहीं थी। करीब 12 बजे उन्हें हादसे की जानकारी हुई। कार्यक्रम में शामिल रमईपुर के ग्रामीणों ने बताया कि रात को कार सवार छह लड़के शराब की दुकान के बारे में पूंछ रहे थे। जिससे अनुमान लगाया गया कि सभी कार से शराब की दुकान की तलाश में बिधनू कस्बे की ओर जा रहे थे। अफजलपुर पेट्रोल पंप के पास ओवरटेक के चक्कर में हादसे के सभी शिकार हो गए। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रमईपुर के ग्रामीणों के मुताबिक हादसे के शिकार कार सवार दोस्त शराब की दुकान की तलाश में निकले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *