सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी अपडेट 9 मार्च 2022 कानपुर नगर। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा एवं पुलिस कमिश्नर श्री विजय सिंह मीणा ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में कल 10 मार्च 2022 को होने वाली मतगणना से सम्बंधित व्यवस्थाओं के विषय मे सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। सभी राजनीतिक दलों के लोगो को मतगणना में की जाने वाली व्यवस्थाओं के विषय मे विस्तारपूर्वक बिन्दुवार अवगत कराया गया। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कल प्रातः 8:00 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। मतगणना स्थल में किसी भी कार्मिक एवं एजेंट द्वारा मोबाइल फोन एवं किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स मतगणना स्थल में ले जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा । उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त पानी की बोतल को भी मतगणना स्थान में प्रतिबंधित किया गया है । पेयजल व्यवस्था अलग से की गई है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पूर्ण निष्पक्षता से मतगणना संपन्न कराने हेतु कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी यदि किसी व्यक्ति द्वारा अफवाह फैलाई जाती है तो उसके खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि यदि किसी प्रकार की समस्या हो तो तत्काल उच्च अधिकारियों को अवगत कराएं ताकि उसका निस्तारण समय रहते किया जा सके । बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त /राजस्व श्री दयानन्द प्रसाद, अपर जिलाधिकारी नगर श्री अतुल कुमार, इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से श्री शंकर दत्त मिश्रा, राष्ट्रीय लोक दल पार्टी से श्री सुरेश गुप्ता, समाजवादी पार्टी से नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर आदि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *