चुनाव एवं त्योहारों को लेकर कोतवाली पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ किया कस्बे मे गस्त
गुरुवार को कानपुर में होने वाली मतगणना एवं आने वाले त्योहारों को देखते हुए घाटमपुर पुलिस लगातार सक्रिय है, जहां मतगणना एवं आगामी त्योहारों को देखते हुए बुधवार को कोतवाली प्रभारी राम बहादुर पाल ने पुलिस साथियों एवं अर्धसैनिक बलों के साथ कस्बे की गलियों में भ्रमण करते हुए लोगों से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपेक्षा की है, इस दौरान पुलिस ने कोतवाली से निकलकर नगर पालिका रोड होते हुए डाकघर रोड एवं कानपुर रोड मे गस्त करते हुए लोगों से आगामी त्योहारों एवं चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा है।.

