अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

दिनांक 12 मार्च 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा दिए गए दिशा- निर्देशों के अनुपालन में माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर श्री मयंक कुमार जैन महोदय की अध्यक्षता में दिनांक-12.03.2022 को दीवानी न्यायालय परिसर कानपुर नगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर श्रीमती श्रद्धा त्रिपाठी द्वारा यह भी बताया गया कि दिनांक- 12.03.2022 को माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर की अध्यक्षता में आयोजित उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी न्यायालय में लंबित सभी प्रकार के वाद जो सुलह योग्य हैं का निस्तारण किया जाएगा एवं पीएलवी, पैनल लॉयर, आशा बहूओं व आंगनबाड़ी कार्यकत्री के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक-10.03.2022
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीय जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष महोदय के निर्देशानुसार आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु कानपुर नगर के समस्त बैंक अधिकारीगण के साथ एक बैठक आयोजित की गई उक्त बैठक में नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या 4 श्री प्रथम कांत द्वारा उपस्थित समस्त बैंक अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया उपस्थित बैंक अधिकारीगण द्वारा उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण करने हेतु आश्वासन दिया गया।
——————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *