झांसी – मिर्जापुर हाइवे : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा – भतीजा घायल

झांसी – मिर्जापुर हाइवे : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा – भतीजा घायल, अस्पताल में भर्ती
Fri, 11 Mar 2022
बांदा में झांसी – मिर्जापुर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार चाचा- भतीजे घायल हो गए। आरोपित चालक ट्रक समेत फरार हो गया। एक अन्य जगह बाइक भिडऩे से महिला व युवक जख्मी हुए। गंभीर घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मटौंध थाना क्षेत्र के ग्राम अछरौड़ निवासी 22 वर्षीय अर्जुन पुत्र बल्लू अपने 24 वर्षीय चाचा लल्लू के साथ बाइक पर कस्बे से घर जा रहा था। रास्ते में गोयरा मुगली मंडी के पास पीछे से आए ट्रक की बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में बाइक सवार दोनों चाचा-भतीजे घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सड़क पर तड़पते देखा तो एंबुलेंस 108 को सूचना दी। जिसमें एंबुलेंस कर्मियों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

पैलानी थाना क्षेत्र में एक अन्य हादसा

पैलानी थाना क्षेत्र के केन नदी पुल के ऊपर हुआ। वहां घरेलू सामान लेने डेरा जा रही 50 वर्षीय ऊषा पत्नी रमेश निवासी पैलानी कस्बा जैसे ही केन नदी पुल के बीचो-बीच पहुंची तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लग गई। हादसे में महिला के घायल होने के साथ बाइक सवार 26 वर्षीय वीरेंद्र चौहान पुत्र प्रेम नारायण निवासी ग्राम शेखूपुर थाना पैलानी भी जख्मी हुआ। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जिसमें एसआइ राजेंद्र यादव ने हमराहियों की मदद से बाइक सवार घायल युवक व महिला को क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *