शिवली में स्थित सिद्ध पीठ जागेश्वर धाम पर आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। शनिवार को धनुष भंग लीला के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें भक्त जुटेंगे और दर्शन पूजन करेंगे।
शिवली में स्थित अति प्राचीन सिद्ध पीठ जागेश्वर धाम में प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है लेकिन इस बार आचार संहिता के चलते इसे आयोजित नहीं किया जा सका था। धाम के महंत राकेश पुरी व कार्यक्रम के आयोजक नगर पंचायत शिवली के चेयरमैन अवधेश शुक्ला ने इसकी तिथि को आगे बढ़ा दिया गया था। वार्षिकोत्सव को लेकर धाम की साफ सफाई करवाने के साथ ही बाउंड्री पर मनोहारी पेंटिंग करवाई गई है जो आकर्षण का केंद्र है। शनिवार को भव्य आयोजन होगा जिसमें कस्बे व आसपास के लोग जुटेंगे।
