कानपुर देहात में रसूलाबाद थाना क्षेत्र के समस्तपुर न्योराज में भाजपा की विजय जश्न को लेकर कुछ लोग भाजपा का गाना बजा कर नाच कर रहे थे। इससे गुस्साए सपा समर्थकों ने डीजे संचालक व दो युवकों को घर में घुसकर जमकर पीटा। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
समस्तपुर न्योराज निवासी सत्यप्रकाश ने बताया कि वह शुक्रवार रात आठ बजे अपने घर पर भाजपा की विजय को लेकर डीजे बजवा रहा था। इसमें युवक नाच भी रहे थे। इसको लेकर गांव के ही सपा समर्थक कप्तान, सौरभ यादव, अंगद सिंह यादव, आदित्य यादव, उनके पुत्र अभिषेक व आशीष यादव आए और गाना बंद कराते हुए अपशब्द कहने लगे। इसका विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो गए तो वह घर, डीजे मालिक कप्तान सिंह व उसका साथी राघवेंद्र कुशवाहा घर में घुस गए। इसके बाद हमलावर उन लोगों के घर में घुस आए और सभी को जमकर मारापीटा। सभी घायल हो गए चीखने चिल्लाने पर और कुछ गांव वालों के दौडऩे पर वह लोग जान से मारने की धमकी देकर चले गए। रसूलाबाद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है
