कानपुर- प्रियंका सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर योगेश कुमार ने आज प्रेस वार्ता करते हुए भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से जीत पर 21 किलों लड्डू बांटकर जीत का जश्न मनाया । डायरेक्टर योगेश कुमार ने बर्रा क्षेत्र में राहगीरों और दुकानदारों को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया । इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं और बधाई दी । प्रियंका सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर योगेश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि कुछ अराजकतत्वों द्वारा उनकी कंपनी को बदनाम करने की साजिश की गई थी , जिसके तहत पुलिस जांच में उनकी कंपनी पूरी तरीके से सही पाई गई । कल वह अपनी पूरी टीम के साथ डीसीपी साउथ कार्यालय में अराजकतत्वों के खिलाफ लिखित शिकायत करेंगे और उचित कार्यवाही की मांग करेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी कम्पनी पूरी तरह से समाज हित मे कार्य कर रही है और पूरी ईमानदारी से अपने कार्यों का निर्वाहन कर रही है। डायरेक्टर योगेश कुमार के अनुसार प्रियंका सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड देश और प्रदेश के युवाओं को रोजगार देकर उज्जवल भविष्य के लिए प्रयत्नशील है । इस दौरान मुख्य रूप से फील्ड सुपरवाइजर अजय पाल , युवराज सिंह सहित काफी तादाद में सिक्योरिटी सर्विस के पदाधिकारी मौजूद रहे। है
बाइट योगेश कुमार
डायरेक्टर
