कानपुर गौशाला सोसायटी भौती में कानपुर के मंडल आयुक्त डॉ राज शेखर जी द्वारा निरीक्षण किया गया

कानपुर l मंडलाआयुक्त डॉ राजशेखर द्वारा आज दिनांक 14 मार्च 2022 को कानपुर गौशाला सोसायटी भौती में कानपुर के मंडल आयुक्त डॉ राज शेखर जी द्वारा निरीक्षण किया गया उन्होंने बड़ी तन्मयता से जो पंचगव्य उत्पाद बनाए जाते हैं उनका निरीक्षण किया और उनके द्वारा एक टीम भी बनाई गई जो कानपुर गौशाला सोसायटी पंचगव्य उत्पाद बनाती है उसकी रिपोर्ट 3 दिन के अंदर उनको सम्मिट करेगी टीम में सर्वश्री शिव शरण अप्पा नगर आयुक्त महेंद्र कुमार मुख्य विकास अधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुराज जैन ,निदेशक पशुपालन श्री आरएन सिंह, श्री आरके निरंजन सीवीओ नगर निगम ,और संस्था के उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता आदि को बनाया जो प्रदेश की गौशालाए हैं उनको सबल सुद्धणऔर संवर्धन की ओर ले जाने की पहल है मौजूदा बनने वाली नई सरकार की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भी प्रयास किया जा रहा है मंडल आयुक्त डॉ राजशेखर ने गौ संवर्धन एवं संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि जब भी भारत विश्व गुरु था तो उसकी देन गोवंश की ही थी उन्होंने गो काष्ट,जो होलीका मे लगने वास्ते व होलिका में बल्ले जो डाले जाते हैं उनका बिक्री केंद्र भी बनाने का सुझाव दिया इससे की पेड़ों की कटान कम हो सके साथ ही साथ जनउपयोगी जो औषधियां कानपुर गौशाला सोसायटी में बन रही है उनकी गुणवत्ता के लिए भी अधिकारियों के निर्देश दिया कि इनकी गुणवत्ता की जांच करा कर अगर कोई कमी है तो उसको सुधारें मौजूदा सरकार गोवंश को बचाने के लिए प्रयासरत है उसी क्रम में आज का यह निरीक्षण भी था क्योंकि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की अपेक्षा है और भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी घुमंतू गोवंश जो जगह-जगह घूम रहे हैं उन को व्यवस्थित करने पर भी जोर दिया l

सोसायटी के उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि हमें गोवंश रखने में कोई परेशानी नहीं परंतु उनके वास्ते जो सेड हैं उनको अनुदान शासन द्वारा दें और जो उनका पालन पोषण है कम से कम ₹100 प्रति गोवंश दे तो रखने में हमें कोई एतराज नहीं है कानपुर गौशाला सोसायटी के ट्रेनिंग सेंटर को देखने के बाद अधिकारियों से कहा कि यहां पर भी ग्रामीण अंचल के बच्चों को ट्रेनिंग कराई जाए जिससे कि गांव गांव में गांव उत्पाद पंचगव्य उत्पाद बनाए जा सके और रोजगार सर्जन हो सके कानपुर गौशाला सोसायटी को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शासन द्वारा मॉडल गौशाला बनाने की ओर यह एक पहल है और गौशाला को मॉडल के रूप में विकसित किया जाने की भी चर्चा हुई यहां के बने उत्पाद कैसे बनते हैं इस पर भी गहन चर्चा हुई और कहां पर इनका बिक्री हो सकती है इस पर भी चर्चा हुई आयुक्त महोदय ने कानपुर गौशाला सोसायटी की कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी मंडलों में कम से कम एक गौशाला ऐसी मॉडल गौशाला बननी चाहिए !
गौशाला का निरीक्षण सोसाइटी के उपाध्यक्ष श्री सुरेश गुप्ता ने कराया महामंत्री श्री पुरुषोत्तम लाल तोषनीवाल जी द्वारा अन्य कार्यक्रम में होने के कारण विलंब से आने पर सभी अधिकारियों से मुलाकात की और गौशाला को समृद्ध बनाने की बात कहीं और सभी को आज आगंतुकों को धन्यवाद दिया सर्वश्री महेंद्र कुमार सीडीओ, शिव शरणप्पा नगर आयुक्त, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुराज जैन, आरएन सिंह अपर निदेशक पशुपालन डॉ सुधीर श्रीवास्तवसश्रीवास्तव सी.बी .ओ.सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे l
गौशाला के प्रतिनिधियों में उपाध्यक्ष संयोजक सुरेश गुप्ता मुख्य प्रबंधक राम गोपाल मिश्रा प्रबंधक संजीव दुबे डॉक्टर बी डी चंदेल विवेक सिंह आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *