पति पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

मुरादनगर बिल्हौर निवासी 30 वर्षीय राहुल व उसकी पत्नी गुड्डी ने घर में मौजूद बांस की सीढ़ी में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को फांसी से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पड़ोसियों के अनुसार दोनों पति पत्नी प्रतिदिन सुबह उठकर खेतों पर चले जाते थे किंतु आज देर तक दरवाजा न खुलने पर घर के पास जाकर अंदर झांककर देखा तो दोनों शिर्डी के सहारे फांसी पर लटके हुए थे। दोनों की शादी लगभग दस वर्ष पूर्व हुई थी और दोनों घर पर अकेले रहते थे। युवक आये दिन शराब के नशे में आकर अब तक दोनो के बीच बच्चा न होने को लेकर वाद विवाद करता था। वहीं पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *