वीभत्सनरसंहार का जीवन्त दस्तावेज है ‘दिकश्मीर फाइल्स’ युग दधीचि देहदान संस्थान ने समर्थन में चलाया हस्ताक्षर अभियान
(कानपुर 17 मार्च 2022) आज से 32 साल पूर्व कश्मीर में हुये बबर नरसंहार को जीवन्त कर रही ‘दि कश्मीर फाइल्स फिल्म के समर्थन में आज भारत माता स्थल बड़े चौराहे पर युग दधीचि देहदान संस्थान द्वारा हस्ताक्षर अभियान चला कर जन मानस को इस फिल्म के माध्यम से सच्चाई जानने हेतु प्रेरित किया गया। प्रथम हस्ताक्षर करते हुये पू. महापौर कै. जगतवीर सिंह द्रोण ने कहा कि आज 32 साल बाद समय का सीना चीरते हुये वह सत्य बाहर आया है जिसे कुछ लोगों ने दफन कर दिया था यह ईश्वरीय विधान है कि सच्चाई एक न एक दिन बाहर आती ही है। पू. भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता जी ने इसे कश्मीरी पंडितों की जीत बताया और कहा कि आज वह पीढ़ी इस नरसंहार के बारे में जान पा रही है जिसका उस समय जन्म भी नहीं हुआ था। रेडक्रास के चेयरपर्सन डा. उमेश पालीवाल जी ने जोर देकर कहा कि हर व्यक्ति को यह फिल्म थियेटर में ही देखना चाहिये ताकि राष्ट्रवादी ताकतों को बल मिले, विहिप के प्रान्तीय अध्यक्ष राजीव महाना जी ने कहा कि हर सच्चे राष्ट्रभक्त का अब कर्तव्य बनता है कि कश्मीरी पंडितों का समर्थन कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग करे ।
अभियान प्रमुख मनोज सेंगर ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम 32 साल पूर्व •बलिदान हुये कश्मीरी पंडितों को अपने आंसुमों से श्रद्धांजलि देकर प्रायश्चित करें । धर्म संघ संयोजक पं. शेषनारायण त्रिवेदी पप्पूजी एवं पं. सुमित मिश्रा जी ने आये हुये अतिथियों का स्वागत किया, संयोजिका माधवी सेंगर ने सबका आभार व्यक्त किया । यहाँ . कु· ओशिका, कु. रिमझिम श्रीवास्तव, रवि तिवारी, प्रकाश धवन उपस्थित रहे। हस्ताक्षर के दौरान तमाम लोगों ने फिल्म के समर्थन में अपने भाव भी अंकित किये पूरा माहौल राष्ट्र भक्ति के नारों से पूरे समय गूंजता रहा।
