मिशन मुस्कान स्कूल के 80 बच्चों के लिए आरोग्यधाम ग्वालटोली की ओर से होली के अवसर पर पिचकारी, मुखौटे, रंग, गुजिया, बिस्कुट, दालमोठ एवं मिष्ठान का वितरण कार्यक्रम
आरोग्यधाम के चिकित्सकों ने छोटे बच्चों संग खेली होली
होम्योपैथिक चिकित्सकों ने बच्चों को मिलावटी खोवा रासायनिक रंगों के दुष्प्रभाव के बारे में दी जानकारी
हर्बल रंगों से खेले होली
आरोग्यधाम के चिकित्सकों के साथ नमामि गंगे समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्री कृष्ण दीक्षित ने दी बच्चों को होली की शुभकामनाएं
आरोग्यधाम ग्वालटोली की तरफ से सरसैया घाट स्थित मिशन मुस्कान स्कूल के 80 बच्चों के लिए होली के अवसर पर पिचकारी, मुखोटे, रंग, गुजिया एवं मिष्ठान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही कार्यक्रम में बच्चों को मिलावटी से बनी मिठाइयां एवं रसायनिक रंगों के प्रयोग से शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आरोग्यधाम के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ हेमंत मोहन ने बताया की मिलावटी खोए से बनी मिठाइयों के सेवन से उदर एवं लीवर से संबंधित बीमारियों के अलावा लीवर का कैंसर होने तक की संभावना रहती है। आरोग्यधाम की वरिष्ठ स्त्री रोग चिकित्सक डॉक्टर आरती मोहन ने बताया रंगों में मिलावटी तत्वों के रूप में कांच वाली आदि मिलाया जाता है जिससे कि आंखों एवं त्वचा को गंभीर नुकसान पहुंच सकते हैं एवं अंधापन व त्वचा का कैंसर तक हो सकता है। कार्यक्रम में नमामि गंगे सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्री कृष्ण दीक्षित बड़े जी,नीतीश पांडे, आरोग्यधाम के संस्थापक श्री आर आर मोहन, डॉक्टर अभिषेक सिंह, विट्ठल मोहन, अणिमा मोहन, हस्त रेखा विशेषज्ञ संदीप मिश्रा, अरविंद त्रिपाठी, अतुल गुप्ता, जे पी सिंह (पंजाब नेशनल बैंक), रामकिशन, श्रुति शर्मा, किरण तिवारी, आशीष यादव, सुनील मिश्रा, प्रखर दीक्षित एवं अनुपम अवस्थी उपस्थित रहे।

