उन्नाव दलित युवती हत्याकांड में पूर्व ब्लाक प्रमुख व प्रधान को एसओजी ने उठाया

उन्नाव दलित युवती हत्याकांड में पूर्व ब्लाक प्रमुख व प्रधान को एसओजी ने उठाया, पूछताछ जारी
Thu, 17 Mar 2022
उन्नाव में एक पुराने मामले में पूछताछ करने के लिये पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है। चूंकि मामला पुराना है ऐसे में केस से जुड़े सभी आरोपितों के बीच हड़कंप मच गया है। सदर कोतवाली क्षेत्र की एक कालाेनी निवासी युवती की अपहरण के बाद हत्या और उसका शव दफनाने के मामले में एसओजी ने उसकी मां द्वारा बताए गए दो और लोगों को उठाकर पूछताछ की। इससे मामले से जुड़े अन्य लोगों में अफरा-तफरी मची रही। इसमें दो को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

सपा सरकार में मंत्री रहे स्वर्गीय फतेह बहादुर सिंह द्वारा बनवाए गए आश्रम के बगल में एक प्लाट में युवती का शव गड्ढे में दबा मिला था। इसमें मंत्री के बेटे रजोल सिंह व उसके सहयोगी सूरज सिंह का नाम सामने आया था। पुलिस ने दाेनों को जेल भेजा था। फिर युवती की मां ने इस हत्याकांड में पूर्व मंत्री के बड़े बेटे जो कि पूर्व ब्लाक प्रमुख रह है व एक गांव के प्रधान समेत कई अन्य लोगों के भी शामिल होने का आरोप लगा डीएम व एसपी को शिकायतीपत्र दिया था। इसके बाद मामले की जांच में जुटी एसओजी टीम ने गुरुवार दोपहर पूर्व ब्लाक प्रमुख व प्रधान को उनके घरों से लाकर पूछताछ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *