कानपुर में आपात स्थिति से निपटने के लिये होगी रिजर्व पुलिस फोर्स

कानपुर में आपात स्थिति से निपटने के लिये होगी रिजर्व पुलिस फोर्स, एडीजी के निर्देशों पर करेगी काम
Thu, 17 Mar 2022
किसी आपदा के समय तत्काल एक्शन के लिए कानपुर जोन के हर जनपद में जोनल रिजर्व पुलिस फोर्स का गठन किया गया है। यह पुलिस फोर्स जिले के कप्तान नहीं बल्कि एडीजी के निर्देशों पर काम करेगी। इसे विशेष ट्रेनिंग दिलाए जाने के साथ ही आधुनिक असलहों से लैस किया गया है। अगर प्रयोग सफल रहा तो पूरे प्रदेश में इसे लागू किया जा सकता है।

एडीजी जोन भानु भास्कर ने बताया कि उन्होंने जोन के सभी नौ जनपदों में जोनल रिजर्व पुलिस फोर्स का गठन किया है। इसमें एक इंस्पेक्टर, दो सब इंस्पेक्टर, चार हेड कांस्टेबल के अलावा 12-12 घंटे की ड्यूटी में 20-20 सिपाही तैनात होंगे। एक जोनल रिजर्व पुलिस फोर्स में कुल 47 जवान होंगे। प्रत्येक कमांडो फोर्स को 37वीं बटालियन पीएसी में ट्रेनिंग दिलाई गई है। हथियार चलाने के साथ ही इन्हें दंगे या मुठभेड़ में खुद को सुरक्षित रखते हुए हालातों को कैसे काबू किया जाए।

यह है पुलिस बल के गठन का उद्देश्य :

इस विशेष पुलिस दस्ते के गठन का मुख्य उद्देश्य जनपद पुलिस को मुसीबत के समय तत्काल अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराना है। इन्हें जरूरत पडऩे पर जोन के किसी भी जनपद में तत्काल मूव कराया जा सकेगा, क्योंकि यह फोर्स आधुनिक असलहों, सुरक्षा उपकरणों के साथ ही वाहन से भी लैस है। इसके अलावा हर परिस्थिति से लडऩे का भी इन्हें प्रशिक्षण मिला है। एडीजी ने बताया कि दंगे या बवाल के अलावा पुलिस मुठभेड़ जैसी स्थिति में यह पुलिस फोर्स आम पुलिस बल से बेहतर तरीके से निपटने में सक्षम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *