Thu, 17 Mar 2022
कानपुर देहात में होली में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही लोगों को सुरक्षा का अहसास कराने अकबरपुर, रूरा, शिवली, पुखरायां, सिकंदरा सहित अन्य स्थानों पर गस्त की। इसके साथ ही एटीएम, धार्मिक स्थल, बाजार व भीड़भाड़ वाले स्थान पर गस्त कर सुरक्षा का अहसास कराया।
अकबरपुर में पुलिस ने रूरा रोड, माती चौराहा, रूरा तिराहा, ब्लाक रोड सहित अन्य स्थानों पर गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान दुकानदारों को अत्यधिक भीड़ न बढ़ाने के निर्देश दिए।वहीं एटीएम के आसपास सुरक्षा व्यवस्था देखी। एटीएम की लाइन में लगे लोगों को विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा। इसके साथ ही राजपुर, सट्टी, सिकंदरा, शाहजहांपुर, रूरगांव, सट्टी, अफसरिया, जहांगीरपुर, कथरी सहित आसपास के गांवों में गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही लोगों को शांति पूर्ण माहौल में होली मनाने का संदेश दिया। सट्टी थाना अध्यक्ष महेंद्र पटेल ने कहा कि होली प्रेम व भाईचारा बढ़ाने का त्योहार है इसलिए लोग शराब पीकर माहौल खराब न करें। सिकंदरा थानाध्यक्ष रामगोविद मिश्रा व राजपुर थानाध्यक्ष कपिल दुबे ने भी लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया और संदिग्ध लोगों की सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए।इसके साथ ही रूरा, शिवली, डेरापुर, रनियां, पुखरायां, झींझक सहित अन्य स्थानों पर पुलिस ने गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।
