आज दिनांक 4 जुलाई 2021 को मैनेजर्स एसोसिएशन ऑफ स्कूल एंड मदरसा ( रजिस्ट्रर्ड ) ने रीमा कान्वेंट प्रेम नगर में एक बैठक का आयोजन कोविड गाईड लाईन का पालन करते हुए किया , जिसमे प्रदेश सरकार से मांग की गई कि प्रदेश में पिछले 16 महीनों से बन्द पड़े विद्यालयो को खोला जाए। पिछले सत्र में मात्र 22 दिन विद्यालय खोले गए थे। विद्यालय न खुलने से प्राइमरी व जूनियर विद्यालयों के अध्यापक / अध्यापिकाएं भुखमरी के कगार पर पहुँच गए है । इसी प्रकार इन विद्यालयो के प्रबंधको द्वारा आत्महत्या की खबरे भी समाचार पत्रो में पढ़ी गई हैं। प्राइमरी और जूनियर स्तर के हज़ारो विद्यालय बंद हो गए क्योंकि उनके पास किराये के भवन थे और इनके प्रबंधक किराया देने में असमर्थ थे। यह शुभ संकेत है कि पूरे प्रदेश में कोरोना के केस न के बराबर हो गए है। प्रदेश सरकार ने सभी प्रतिष्ठान खोल दिए है इसी कड़ी में 5 जुलाई से जिम व सिनेमा घर भी खोले जा रहे है परंतु विद्यालयों को खोलने का निर्णय सरकार नही कर रही है ऐसे हालात में विद्यालयों के प्रबंधक व प्राइवेट विद्यालयो के अध्यापको व अध्यापिकाओं के लिए दो जून की रोटी कामना मुश्किल हो गया है
2021-07-04
