फर्रुखाबाद: फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस को दबंगों ने दौड़ाया

फर्रुखाबाद: फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस को दबंगों ने दौड़ाया, कार के शीशे तोड़े, 21 पर मुकदमा दर्ज
Sat, 19 Mar 2022
फर्रुखाबाद में शुक्रवार देर रात अवैध शराब पकड़वाने की रंजिश में दो गुटों में फायरिंग हो गई। इस दौरान एक युवक के गोली लग गई। जब पुलिस जांच करने पहुंची तो दबंगों ने पुलिस को दौड़ा लिया। दबंगों ने चौकी प्रभारी की निजी कार के शीशे तोड़ दिए। घटना में छह नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

चार दिन पहले गांव अहिवरन नगला के ग्रामीणों ने गांव धीमर नगला में अवैध शराब बनाकर बेचने की सूचना सिवारा चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार को दी थी। पुलिस ने छापेमारी कर लहन नष्ट करा दिया था। इसी बात की रंजिश में शुक्रवार देर शाम दोनों गांव के ग्रामीण आमने-सामने हो गए। मामला बढऩे पर दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायङ्क्षरग हुई। इस दौरान कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। गोली लगने से गांव धीमरपुरा निवासी रामविलास बाथम घायल हो गए। मामले की सूचना पाकर चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार निजी कार से पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। दबंगों ने पुलिस पर भी हमला बोल दिया। जिससे कार का शीशा टूट गया। पुलिस कर्मी मौके से उल्टे पांव भाग गए। इसके बाद कंपिल थाना प्रभारी और कायमगंज कोतवाली प्रभारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।

उधर घायल रामविलास को कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। रामविलास की पत्नी प्रेमलता ने अहिवरन नगला निवासी दिनेश यादव, दुर्वेश, साधू, धर्मेंद्र, रिंकू, पिंकू और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पर हमला और कार तोड़ने की बात गलत है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *