वैश्विक महामारी से लाखों मृत आत्माओं के लिये सामूहिक अरदास व कीर्तन समागम के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित
कानपुर,पंथ दरदी विचार मंच (यूपी) का पंथ सेवी बीबीगों का जया दुनिया में आई वैश्विक महामारी से लाखों मृत आत्माओं के लिये सामूहिक अरदास व कीर्तन समागम के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की। सुबह से ही गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ में भक्तों का आना शुरू हो गया। पंथ सेवी बीबीयों के जत्थे द्वारा सहज पाठ साहब की समाप्ति कर गुरुवाणी कीर्तन प्रारम्भ किया व प्रेमी जत्ने भी कीर्तन करके संगों को निहाल किया पंथ दरदी विचार मंच (यू.पी.) के अध्यक्ष राजिन्दर सिंह नीटा ने कहा कि आज हम सब गुरु ग्रंथ साहब जी के सम्मुख हाजिर होकर पूरी दुनिया की सलामती की अरदास करने के लिये गुरुद्वारा पहुंचे हैं। वाहे गुरू जी सबकी भूलों को माफ कर दीन दुनिया को रक्षा करें व कोरोना की आने वाली तीसरी लहर से दुनिया को बचायें। गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ गुमटी नं0-5 के अध्यक्ष हरजोत सिंह कालरा जी ने श्रद्धांजलि अर्पित की अरदास के बाद गुरु के लंगर अटूट बांटे गये। मुख्य रूप से राजिन्दर सिंह नीटा, कृपाल सिंह बिल्ला, मनप्रीत सिंह, हरभजन सिंह, जसपाल वोहरा, गोविन्द सिंहलाडी बिरला, नीना बहन जी, सुविन्दर कौर, हरजीत कौर रिन्कू जसबीर कौर रोजी, हरजीत कौर कीर्ति, गुरदीप कौर सोनी, हरप्रीत सिंह सनी, चरनजीत सिंह सोनी, राजिन्दरपाल सिंह मनी शरनजीत सिंह, मनजीत सिंह, रविन्दर सिंह एड0, पृतिपाल सिंह काका, करनजीत कौर, हरप्रीत कौर विंकी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
