रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिलाधिकारी उन्नाव श्री रवीन्द्र कुमार जी, पुलिस अधीक्षक उन्नाव श्री दिनेश त्रिपाठी जी, अपर पुलिस अधीक्षक उन्नाव श्री शशि शेखर सिंह जी सहित सभी क्षेत्राधिकारीगण व थाना प्रभारीगण एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत संगीत कार्यक्रम से की गई, जिसमें विभिन्न होली के गीतों व अन्य गानों से संगीतकारों ने सभी का मन मोह लिया प्रमुख रूप से पार्श्वगायक और अचलगंज थाने के एसएसआई बृजमोहन सैनी ने अपने भजनों गजलों वा होली गीतों से समा बांध दिया संगीत कार्यक्रम में निरीक्षक धर्मराज उपाध्याय व निरीक्षक जे0बी0 पाण्डेय द्वारा भी संगीत की प्रस्तुति दी गई। अखिलेश सुधीर और नीरज की संगीत संगत में सभी लोग झूम उठे विशेष रुप से होली के लिए बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर लोगों ने खूब फोटो खिंचवाई जिलाधिकारी महोदय ने सभी को होली की बधाई देते हुए संगीत कार्यक्रम की पूरी टीम को प्रोत्साहित किया संगीत कार्यक्रम के पश्चात जिलाधिकारी महोदय, पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी उपस्थित पुलिस अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण के साथ होली खेली गई। कार्यक्रम का संयोजन प्रतिसार निरीक्षक श्री राजकुमार मिश्र एवं समन्वयन डा0 आशीष श्रीवास्तव व डा0 मनीष सिंह सेंगर के द्वारा किया गया।
2022-03-19
