होली के पावन पर्व पर किदवई नगर स्थित ओ ब्लॉक किदवई नगर गुरुद्वारा बाबा नामदेव जी पर भक्ति एवं पंजाबी सभ्यता से ओतप्रोत होला महल्ला संगत जोड़ मेला मनाया गया इस मौके पर सरदार नीतू सिंह ने बताया कि शाम को गुरुद्वारा दीवान हाल में लखनऊ से आए गगनदीप सिंह ने गुरबाणी शबद कीर्तन के द्वारा पुष्प वर्षा से होली के त्यौहार में होली से संबंधित गुरु वाणी का कीर्तन किया तथा आई हुई संगतों ने होले महल्ले के पावन पर्व पर एक दूसरे को बधाइयां दी गुरुद्वारा प्रांगण के बाहर सांस्कृतिक सभ्यता से ओतप्रोत कवि मनजीत सिंह ने लोगों को हास्य रस से गुदगुदाते हुए वीर रस से भरी हुई कविताओं से मंत्रमुग्ध कर समा बांधा। दशमेश शस्त्र दल द्वारा मार्शल आर्ट गतका करतब कर बोले सो निहाल के जयकारों का उद्घोष होने लगा विशेष अवसर पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के द्वारा सन 1984 की विधवाओं को चेक वितरित किए गए 21 तारीख की शाम को कानपुर से अमृतसर दरबार साहिब जाने वाले जत्थों का सम्मान किया जाएगा इस दौरान मुख्य रूप से सरदार कुलवंत सिंह सरदार सुरजीत सिंह सरदार नीतू सिंह परमजीत चंडोक सहित काफी तादाद में गुरुद्वारा बाबा नामदेव कमेटी के सदस्य मौजूद रहे l
2022-03-21
