‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और निर्माता व एक्ट्रेस पल्लवी जोशी सोमवार को गुपचुप ढंग से कानपुर पहुंचे

कानपुर l बॉक्स आफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और निर्माता व एक्ट्रेस पल्लवी जोशी सोमवार को गुपचुप ढंग से कानपुर पहुंचे. पूरी तरह से गोपनीय इस दौरे में मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि इस फिल्म के माध्यम से उन्होंने आतंकवाद के व्यवसाय को एक्सपोज किया है, यही वजह है कि अब सब तिलमिला रहे हैं।
आर्यनगर में अपनी ननिहाल आए ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और निर्माता व एक्ट्रेस पल्लवी जोशी यहां काफी देर तक रूके. ननिहाल में सभी लोगो ंका हाल चाल भी जाना. इस बीच जैसे ही उनके आने की खबर आस पड़ोस में लगी, तो यहां पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. लोग उनकी फोटो और वीडियो अपने मोबाइल के कैमरों में कैद करने लगे l
विवेक अग्निहोत्री ने यहां पर मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि आतंकवाद एक बिजनेस बन गया है. जब आप किसी बिजनेस को एक्सपोज करेगे तो इससे जुड़े लोग तिलमिलाएंगे, वही अब हो रहा है. उन्होंने कहा कि इस फिल्म के माध्यम से उन्होंने यह भी साफ किया है कि जो सैनिकों पर आरोप लगाए जाते थे, वह निराधार हैं. ओवैसी से लेकर अखिलेश तक के गुजरात और लखीमपुर की घटनाओं पर फिल्म बनाने को लेकर उन्होंने कहा कि वह राजा हैं और हम रंक हैं. किसने रोका है, उन्हें जिस विषय पर फिल्म बनानी हैं, वह बनाएं. उन्होंने कहा कि इस फिल्म को दिखाए जाने की शुरूआत नवंबर में अमेरिका से हुई थी. उसके बाद इसे हर देश से सराहना मिल रही है. फिल्म बनाने के आइडिया को लेकर कहा कि उन्हें मां सरस्वती से इसके लिए आर्शीवाद मिला. अगले प्रोजेक्ट को लेकर उन्होंने ज्यादा खुलासा नहीं किया. उन्होंने कहा कि कानपुर में उनका ननिहाल है और यहां पर वह अक्सर आते रहते हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *