राजस्थान में लगातार दलितों के ऊपर हो रही अपराधिक घटनाओं और हाल ही में हुई सरकारी कर्मचारी की निर्मम हत्या के बाद दलित संगठन में आक्रोश व्याप्त हो गया है। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश भारतीय दलित पैंथर के अध्यक्ष पैंथर धनीराम बौद्ध ने कानपुर जिला अधिकारी को राष्ट्रपति प्रधानमंत्री राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संदर्भित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अध्यक्ष धनीराम पैंथर ने बताया है राजस्थान सरकार को मामलों को गंभीरता से लेते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार करना चाहिए। पीड़ित परिवार को 1 करोड़ का मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी मिले साथ ही डीलर है भैया करने वाले अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए और दलित पिछड़ों पर सरकार संवेदनशील नहीं है ऐसी सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने का आदेश भी देना चाहिए। अगर 4 सूत्री मांगे पूरी नहीं होती है तो दलित संगठन एकजुट होकर आंदोलन करेंगे।
2022-03-21
