कानपुर देहात में किशोरी से दुष्कर्म

कानपुर देहात में किशोरी से दुष्कर्म, रात भर खेत में हाथ-पैर बंधी तड़पती रही
Mon, 21 Mar 2022
कानपुर देहात के एक गांव में खेत गई किशोरी को बंधक बनाकर युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद अपने भाई की मदद से उसके हाथ-पैर रस्सी से बांधकर फेंक दिया। पीडि़ता पूरी रात खेत में पड़ी तड़पती रही और सुबह तक उसे खोजने निकले स्वजन परेशान होते रहे। पीड़िता ने गांव में रहने वाले दो भाइयों पर आरोप लगाया है, वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर पाक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

कानपुर देहात के मंगलपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने बताया, 14 वर्षीय पुत्री शनिवार शाम खेत में चारा लेने गई थी। आरोप है कि उसी समय पास के गांव गहिलापुर में रिश्तेदार के घर रहने वाले बड़कन व उसके छोटे भाई छुटकन ने उसे पकड़ लिया। दोनों उसे खींचकर खेतों के अंदर ले गए, जहां पर छुटकन ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद बड़कन ने उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और शिकायत करने पर जान की धमकी देते हुए खेत में छोड़कर फरार हो गए।

इधर किशोरी के घर नहीं लौटने पर घरवालों ने खोजबीन करनी शुय की लेकिन रात भर किशोरी नहीं मिली। रविवार सुबह लाही के खेत में बंधी पड़ी मिली बेटी को बंधन मुक्त किया। इसके बाद उसने आपबीती सुनाई और रात भर खेत में हाथ पैर बंधे होने से पड़े रहने की जानकारी दी। बेटी को लेकर घरवाले थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी मंगलपुर अजय पाल सिंह ने बताया, पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके दोनों आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *