अधिकारियों की उपस्थिति में की जायेगी प्रवर्तन कार्यवाही

जिलाधिकारी अपडेट 22 मार्च 2022 कानपुर नगर।
◆ जनपद के सभी कार्यालयों में बेहतर समन्वय, कार्यो में निष्पक्षता/ पारदर्शिता, प्रवर्तन संबंधी कार्यों में गुणवत्ता एवं गति लाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों यथा उपजिलाधिकारी, अपर नगर मजिस्ट्रेटो आदि से समन्वय स्थापित करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले प्रवर्तन संबंधी कार्यवाहियों में उक्त अधिकारियों की उपस्थिति में की जायेगी प्रवर्तन कार्यवाही ।

◆ जनता को गुणवत्तापूर्ण खाद सामग्री, औषधि, स्वास्थ्य सुविधाएं, आदि अन्य सुविधाएं जैसे आपूर्ति विभाग, खनन विभाग ,
वाणिज्य कर विभाग ,श्रम विभाग ,
शिक्षा विभाग ,बाट माप विभाग, नगर निगम ,नगरपालिका, नगर पंचायत आदिअन्य विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में प्रभावी कार्यवाही की जाएगी ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सके ।

◆ समस्त प्रशासनिक अधिकारी /उप जिलाधिकारी, अपर नगर मजिस्ट्रेट विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए उनके द्वारा किए जाने वाले प्रवर्तन के कार्यो की निष्पक्षता से जांच करते हुए अवैध रूप से कार्य करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित करें।

◆ परिवर्तन संबंधी कार्यवाहिया जनपद के संबंधित उप जिलाधिकारियों/ अपर नगर मजिस्ट्रेटगण के साथ संयुक्त रूप से की जाए अथवा उनके संज्ञान में लाकर कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाए ताकि प्रवर्तन कार्यवाही में गुणवत्ता, निष्पक्षता एवं अंतरविभागीय समन्वय बनाया जा सके ।

उक्त निर्देश आज जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा ने जनपद के सभी कार्यालयों में विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए विभागों द्वारा की जाने वाली प्रवर्तन कार्यवाहियों में पारदर्शिता/ निष्पक्षता लाने के लिए उप जिलाधिकारियों एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट के साथ की जाने वाली कार्यवहिया किए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि गुड गवर्नेंस स्थापित करते हुए जनता को दी जाने वाली सुविधाओं को और बेहतर तरीके से सम्पादित किया किया ताकि जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सके । जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग ,खाद सुरक्षा-एवं औषधि प्रशासन विभाग, औषधि विभाग, आपूर्ति विभाग, खनन विभाग, वाणिज्य विभाग, श्रम विभाग, परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, नगर निगम, नगर पंचायत ,
नगर पालिका ,बाट माप विभाग आदि विभागों से सीधे समन्वय स्थापित करते हुए मजिस्ट्रेट की निगरानी में कार्यवाही की जाएगी ताकि जनता को बेहतर सुविधाओं के साथ उन्हें सुव्यवस्थित वातावरण में गुड गवर्नेंस की अनुभूति हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *