जिलाधिकारी अपडेट 22 मार्च 2022 कानपुर नगर ।
◆ क्षय रोग से पीड़ित बच्चों को गोद लेंगे सामाजिक संस्थाएं औद्योगिक इकाइयां ।
◆ गोद लिए हुए बच्चों के खानपान का ख्याल रखते हुए विशेष निगरानी की जायेगी जिसमें उन्हें प्रोटीन एवं सप्लीमेंट्स संस्थाओं द्वारा दिया जाएगा ।
◆ गोद लिए जाने की कार्यवाही हेतु कलेक्ट्रेट में औद्योगिक इकाइयों एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आज जनपद कानपुर नगर के क्षय रोग से पीड़ित बच्चों को गोद लिए जाने के संबंध में बैठक संपन्न हुई। उक्त बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नेपाल सिंह, उपायुक्त उद्योग एवं अन्य संगठन के द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में क्षय रोग से पीड़ित बच्चों को जिन्हें विभिन्न संगठनों एवं औद्योगिक संस्थानों द्वारा
गोद लिया जायेगा उन बच्चों को प्रोटीन व सप्लीमेंट्स प्रदान करने की बात बताई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा बताया गया कि टीबी रोगियों की चार श्रेणियां बनाई गई हैं। इन रोगियों को विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, औद्योगिक संस्थानों, गैर सरकारी संगठनों आदि के द्वारा अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को गोद लेने हेतु लक्ष्य देने के निर्देश सीएमओ को दिए गए।बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि जिन टीबी रोगियों को पूर्व में गोद लिया गया है उनका फॉलोअप भी लिया जाता रहे और उन्हें दी जाने वाली सुविधाएं प्रॉपर तरीके से दी जाती रहे।

