बैंक में बुजुर्ग से 1 लाख 30 हजार की टप्पेबाजी

कानपुर

बैंक में बुजुर्ग से 1 लाख 30 हजार की टप्पेबाजी

पोती की शादी के लिए रुपए निकालने गया था बुजुर्ग

मामले की जांच पडताड़ में जुटी पुलिस

कानपुर के बड़ा चौराहा स्थित इंडियन बैंक में बुजुर्ग से टप्पेबाजी का मामला सामने आया है,,,, जहाँ एक शातिर नें नोट बदलने के नाम पर 1 लाख 30 हजार की रकम पर हाथ साफ कर दिया,,,, वही सूचना पर पुलिस मामले की पडताड़ में जुट गई है।आपको बता दें इंडियन बैंक की ब्रांच में उस वक्त अफरातफरी मच गई,,, जब पोती की शादी के लिए बैंक से 1 लाख 30 हजार रुपये निकालकर घर जा रहे बुजुर्ग से बैंक में ही टप्पेबाजी हो गई,,, रानिया निवासी बलराम सिंह पुलिस विभाग से रिटायर है,,, 18 अप्रैल को घर मे शादी है,,, जिस वजह से रुपए निकालने आए थे,,, वही शातिर ने उनका चेक भरा और 500 के नोट की गड्डी दिलाने की बात कहते हुए,,, रुपए लेकर रफूचक्कर हो गया,,, पीड़ित ने आनन-फानन में बैंक मैनेजर को घटना की जानकारी दी,,, वही सूचना पर पहुँची कोतवाली पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज देख लोगो से पूछताछ की,,, अफसरों का कहना है कि घटना में जांच की जा रही है,,, टप्पेबाज पर कड़ी कार्यवाई की जाएगी ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *