थाना कोतवाली में दूसरे हत्यारोपी ने किया सरेंडर

एक अभियुक्त को सोमवार को पुलिस ने दबोचा था, तीसरे हत्यारे की तलाश में पुलिस टीम दे रही दबिश

कानपुर-उर्सला अस्पताल प्रतीक्षालय में बीती 7-8 मार्च की रात को हुई युवक की हत्या के एक और आरोपी ने मंगलवार को थाना कोतवाली पहुंचकर समर्पण कर दिया, समर्पण करने वाले अभियुक्त की पहचान सर्वेश उर्फ करिया उर्फ रफ्तार निवासी थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर के रूप में हुई अभी एक अन्य अभियुक्त अरुण निवासी अज्ञात की तलाश पुलिस कर रही है इसके पूर्व सोमवार को चन्दू उर्फ अँगूठाचूस पुत्र आफताब निवासी चिश्तीनगर सनिगवां तालाब के पास थाना चकेरी को गिरफ्तार किया था

घटनाक्रम के मुताबिक 7-8 मार्च की रात को थाना कोतवाली अंतर्गत उर्सला अस्पताल के बाहर बने प्रतीक्षालय मे अकील उम्र 20 वर्ष की अज्ञात लोगों द्वारा सिर पर ईंट मार कर हत्या कर दी गयी थी मृतक अकील की मां शकीला की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में अज्ञात लोंगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया गया था l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *