कानपुर देहात के अकबरपुर में इटावा- कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक सवार भाई बहन आगे जा रही कार में पीछे से घुस गए। इससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।
गजनेर के रसूलपुर निवासी चंद्रशेखर का 23 वर्षीय बेटा शिवम सिंह अपनी 20 वर्षीय बहन अंजली के साथ कानपुर पालीटेक्निक की इलेक्ट्रानिक विषय की परीक्षा देने गए थे। मंगलवार दोपहर बाद वहां से वापस बाइक से लौट रहे थे उसी समय बारा में आगे चल रही कार में जा घुसे। इससे दोनों घायल हो गए। वहां तैनात यातायात सिपाहियों ने तुरंत एनएचएआइ की एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से शिवम को निजी अस्पताल स्वजन ले गए। इधर सूचना पर जिला अस्पताल में मां अखिलेश देवी व भाभी पूनम पहुंची और बच्चों की हालत देख रोने लगे। डाक्टर निशांत पाठक ने बताया कि शिवम को पेट में चोट अधिक थी स्वजन उसे लेकर गए।
