पूर्व विधायक के भतीजे की खुदकुशी का मामला

प्रापर्टी डीलर समेत चार पर एफआईआर, पिता ने लगाए ये आरोप
Tue, 22 Mar 2022
नौबस्ता पुलिस ने पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया के भतीजे नारायण सिंह भदौरिया (42) की खुदकुुशी के मामले में पिता की तहरीर पर बिनगवां निवासी प्रॉपर्टी डीलर रविकांत पांडेय समेत चार अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

आवास-विकास हंसपुरम निवासी नारायण सिंह के पिता लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उनका मझला बेटा बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबारी था। साथ ही बिल्डर भी था। कुछ माह पहले नारायण ने बिनगवां में 50 वर्गगज के दो प्लॉट खरीदे थे, जिसमें मकान बनवा रहा था।

आरोप है कि एक सप्ताह पहले इलाके के रविकांत ने प्लॉट को अपना बताते हुए काम बंद करा ताला लगा दिया था। इससे नारायण डिप्रेशन में था। रविवार दोपहर उसने घर पर फांसी लगा ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *