गलत जगह बना है बारा टोल, जनता को दिलाई जाए राहत

कानपुर देहात में इटावा कानपुर हाईवे पर बने बारा टोल प्रबंधन पर अवैध वसूली व गुंडई का आरोप लगाते हुए सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने संसद में मुद्दा उठाया। इसके साथ ही गलत स्थान पर बने टोल को लेकर उन्होंने सड़क एवं परिवहन मंत्री से कार्रवाई की मांग की है।

सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने संसद में मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा टोल प्रबंधन की ओर से स्थानीय लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। इसके साथ ही निर्धारित स्थान से गलत जगह टोल बनाया गया है, जिससे झांसी कानपुर व इटावा कानपुर दोनों मार्गों से जाने वाले वाहनों से वसूली की जा रही है। इसको लेकर पूर्व में परिवहन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी कई बार शिकायत की गई। इसके साथ ही नीति आयोग ने भी गलत स्थान पर टोल होना स्वीकारा है। उन्होंने संसद में मुद्दा उठा टोल हटवाने की मांग की है, जिससे जनता को राहत मिल सके। इसके साथ ही सचेंडी में अंडरपास बनवाने की मांग भी रखी। सांसद ने बताया कि वह काफी पहले से इस मामले को लेकर मुखर रहे और उचित मंच पर उठाते रहे हैं। जनता को लाभ मिलना ही चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *